दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं होती रही हैं, जिससे जुड़े लोग अजूबा बन गए। वो कहां से आए और कहां गायब हो गए। ना कोई उनके बारे में बताने वाला था और ना उनकी कोई पहचान ही हो पाई। एक दो घटनाएं हालांकि ऐसी हुईं जिसमें घटना में मौजूद पात्र की पहचान हो गई लेकिन ज्यादा लोग अत तक एक अजीब पहेली बनकर रह गए हैं।उनके बारे में आज भी कोई कुछ बता नहीं पाता।
1. मुस्कान के साथ सीन नदी में मृत मिली अनजान लड़की
दुनिया का सबसे बड़ा डर मौत है। एक लड़की की लाश इस रूप में मिली थी जैसे कि वो हंस रही हो। ऐसा होना वाकई में दुर्लभ है। मुस्कान से भरी लाश सीन नदी में मिली थी। इस लड़की की पहचान कभी नहीं हो पाई।
2. द हिरोशिमा स्टेप्स शैडो
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर हुए हमले से पूरी दुनिया की रूह कांप गई थी। लेकिन एक ऐसी परछाई जिसे परमाणु बम धमाका हिला भी नहीं पाया। हमले में 3 लाख से ज्यादा लोग मरे थे। इस जगह से लगभग एक किलोमीटर की दूरी से एक तस्वीर ली गई थी जिसमें किसी व्यक्ति के बैठने जैसी परछाईं थी। इसकी आज तक पहचान नहीं हो पाई है।
3. द फालिंग मैन
अमेरिका में 9/11 के हमले के दौरान एक व्यक्ति की तस्वीर खूब चर्चा में आई थी। तस्वीर में ये आदमी सिर के बल गिरता हुआ दिखाई दे रहा है, जो बहुत अजीब है। आमतौर पर कोई भी ऐसे नहीं गिरता है। ये व्यक्ति कौन था, आधिकारिक रूप से इस बात का खुलासा कभी नहीं हो पाया।
4. रहस्यम्यी सूडान बच्चा
दुनिया के महान फोटोग्राफर केविन कार्टर की खींची हुई तस्वीर में एक कुपोषित बच्चा दिखाई दिया। बच्चा जमीन की तरफ झुके हुए था। उसके पीछे गिद्ध दिखाई देता है। ऐसा लगता है मानों गिद्ध को पता ही हो कि बच्चा मरने वाला है और वह इंतजार कर आराम से देख रहा है। सूडानी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
5. द बबुश्का लेडी
अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या के वक्त एक महिला कैमरे में कैद हुई। जो हाथों में पिस्तौल थामें हुई थी। इस महिला को राष्ट्रपति की मौत के लिए जिम्मेदार बताया जाता है, लेकिन इसकी पहचान कभी नहीं हो पाई।
6. डी. बी. कूपर
ये व्यक्ति अमेरिकी वायुयान सेवा के इतिहास का पहला और आखिरी व्यक्ति है, जिसकी पहचान कभी नहीं हो पाई। इसने अमेरिकी जहाज को हवा में ही हाइजैक कर लिया और 2 लाख अमेरिकी डॉलर के साथ जहाज के कहीं उतरने से पहले ही पैराशूट के साथ जहाज से कूद गया। लाख कोशिशों को बावजूद अमेरिकी एजेंसियां उसे पकड़ नहीं पाई। काफी खोजबीन के बाद 4 सालों पर कुछ कैश कोलंबिया नदीं में मिला, पर बाकी का कैश और पैरासूट समेत कभी कूपर को पुलिस खोज ही नहीं पाई।
7. विक्ट्री डे पर ‘किस’ करता अनजान कपल:
जब न्यूयॉर्क द्वितीय विश्वयुद्ध के खात्मे का जश्म मना रहा था, तब ये तस्वीर अल्फेड एसेंस्टेड द्वारा खींची गई थी। इस तस्वीर को खुशियों का ‘आईकॉन’ माना गया और इस कपल की तलाश की गई, पर कभी ये कपल सामने आया ही नहीं, जिन लोगों ने दावे किए, वो गलत पाए गए। सही ‘आईकॉन’ की तलाश कभी पूरी नहीं हो पा। हालांकि अभी एक दो साल पहले कहा गया कि चित्र में नजर आ रही नर्स और व्यक्ति दोनों की पहचान कर ली गई है। पुरुष एक जहाजी था तो महिला एक नर्स।
8. माउंट एवरेस्ट पर मिले अनजान लोगों के शव:
‘ग्रीन बूटों’ वाले इस शव की कभी पहचान नहीं हो पाई, जो माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर निकले व्यक्ति की थी। एवरेस्ट पर चढ़ने की शुरुआत सन 1922 से हुई, पर इस पर पहली बार 29 मई 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्वे पहुंचे, लेकिन इससे पहले कोशिश कर चुके 200 लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें से कईयों की पहचान अबतक नहीं हो सकी है।