अपने पति राज कुंद्रा से भी ज्यादा गंदे कारनामे कर चुकी है शिल्पा शेट्टी, जिसके कारण आज भी पढ़ती है गलियां


आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अ!श्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप पर दिखाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था परंतु अब राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के उदास चेहरे पर अब खुशी लौट आई है। लेकिन इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी की कई मुसीबतें बढ़ीं थीं।

शिल्पा शेट्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। शिल्पा शेट्टी पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे परंतु उन बातों को अब काफी वर्ष बीत चुके हैं परंतु आज भी जब वह किस्से सामने आते हैं तो लोग शिल्पा शेट्टी को लेकर भड़क जाते हैं। तो चलिए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के विवादों के बारे में….

बिग ब्रदर 5 में नस्लभेद टिप्पणी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने एक अमेरिकन रियल्टी शो “बिग ब्रदर 5” में भाग लिया था। इस शो में उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी की थी जिसके बाद से लगातार वह सुर्खियों में छाई रही थीं। दरअसल, शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा पर नसलभेदी टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारत में जेडी गुडी के खिलाफ भारतीयों ने बहुत आलोचना की थी। इस शो में शिल्पा शेट्टी की बहुत से लोगों से लड़ाई हुई लेकिन अभिनेत्री ने सबका बहादुरी के साथ सामना किया था।

2006 में बोल्ड फोटोशूट से मचा बवाल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं। शिल्पा शेट्टी में जब 2006 में बोल्ड फोटोशूट करवाया तो बवाल मच गया था। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने एक तमिल मैगजीन के कवर पेज के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी की काफी आलोचना हुई थी।

2007 में सरे आम किया किस

आपको बता दें कि जब साल 2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही थीं तो इस दौरान हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में वहां के अभिनेता रिचर्ड गेर भी थे। रिचर्ड गेर ने शिल्पा शेट्टी को कार्यक्रम के दौरान ही अचानक किस कर दिया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी विवादों में घिर गई थीं।

पुजारी ने शिल्पा शेट्टी को किया किस

शिल्पा शेट्टी के साथ हुई ये घटना उड़ीसा के राम गोपाल मंदिर की है। जहा पर पूजा करने गई शिल्पा शेट्टी को वहा के पुजारी ने आशीर्वाद देते हुए उनके गाल पर किस कर लिया। और उनके ऐसा करते हुए फोटो न्यूज पेपर में छप गई। बाद शिल्पा शेट्टी के इस बयान ने की वो पुजारी उनके पिता की तरह है। ने इस विवाद को शांत कर दिया।