इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब नाम कमाया। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी इस पॉपुलैरिटी का हिस्सा बनें। फिल्म मेकिंग के अलावा विवेक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर किसी न किसी टॉपिक पर अपनी राय देते हैं और कई बार वह कॉन्ट्रोवर्सी का भी शिकार हो जाते हैं। अब उन्हें लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने एक्स्टसी रियल्टी प्रोजेक्ट के डेवलपर से ये प्रॉपर्टी खरीदी है। अपार्टमेंट इमारत की 30 वीं मंजिल पर है और 3,258 वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट के साथ उन्हें तीन कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि निदेशक और उनकी पत्नी ने अपार्टमेंट की रजिस्ट्री के लिए 1.07 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी प्ले की है। अपार्टमेंट के डॉक्यूमेंट्स को Indextap.com के माध्यम से एक्सेस किया गया था। बता दें कि इस अपार्टमेंट के प्रति वर्ग फुट की वेल्यू 55,000 रुपए से अधिक है।
जबरदस्त हिट रही द कश्मीर फाइल्स
आपको बता दें कि इस साल मार्च में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ हंगामा कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि क्रिटिक्स तक हैरान रह गए। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को करीब15 करोड़ के बजट में बनाया था और फिल्म ने वर्ल्ड वाइल्ड 340 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर पल्लवी जोशी, दर्स कुमार, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली लीड रोल में थे। आपको बता दें कि इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार की 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई थी। लेकिन द कश्मीर फाइल्स की सफलता के आगे ये फिल्म फ्लॉप साबित। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की वजह से पिट गई।
एड फिल्मों से शुरुआत, यूं बने डायरेक्टर
विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन और एडवर्टाइजिंग का कोर्स किया और मुंबई जाकर एड फिल्ममेकर बन गए। उन्होंने कुछ एड एजेंसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स डायरेक्ट किए। इसी दौरान विवेक अग्निहोत्री की मुलाकात टीवी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से हुई और फिर कुछ साल बाद उन्होंने शादी कर ली।