शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आते हैं। फिर वो लड़का हो या लड़की। उसके खाने से लेकर सोने तक की सारी आदतें ही बदल जाती है लेकिन अगर हम इंडियन गर्ल की बात करें , उनकी तो शादी के बाद पूरी की पूरी लाइफ ही बदल जाती है। 80 प्रतिशत लड़कियां शादी के तुरंत बाद ही मोटी होने लगती हैं। एक स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी में ज्यादा बदलाव आने लगते हैं।
शादी के बाद लड़कियां अपनी पसंद से नहीं बल्कि पति और ससुरालवालों की पसंद से खाना बनाती हैं। ससुराल के लोगों को खुश करने के चक्कर में ख़ूब घी, तेल, मसाला इस्तेमाल करती हैं। इतनी मेहनत से बनाया खाना खराब न हो, इस चक्कर में ओवरईटिंग भी कर लेती हैं। समय के साथ बदली ये प्राथमिकताएं आपका वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है।
फिटनेस को लेकर लापरवाही-
जो लड़किया शादी से पहले खुद को फिट रखने के लिए तमाम कोशिशें करती हैं, शादी के बाद व्यायाम आदि से उनका ध्यान हट जाता है। जिसके चलते वजन बढ़ने लगता है।
हॉर्मोनल बदलाव-
शादी के बाद सेक्सुअल लाइफ में एक्टिव होने की वजह से लड़कियों के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होने लगते हैं। जिसकी वजह से वजन बढ़ता है। वहीं, गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल भी वजन बढ़ाता है।
ओवर ईटिंग-
शादी के बाद दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई नए कपल को अपने घर खाने पर बुलाता है, जहां पर सभी लोग मिलकर नई दुल्हन को जरूरत से ज्यादा खाना खिला देते हैं। यह सिलसिला शादी के बाद कई हफ्तों तक जारी रहता है। इस वजह से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी चली जाती है और तेजी से वजन बढ़ने लगता है।
बढ़ता तनाव-
शादी के बाद लड़की को नए माहौल में ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लड़की अगर वर्किंग है, तो उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं, ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी अपना बेस्ट देने की कोशिश में हमेशा तनाव में रहती है और स्ट्रेस ईटिंग की शिकार हो जाती है। जिस वजह से वजन बढ़ने लगता है।